{"_id":"5a0892d14f1c1bb6678bb418","slug":"31510511313-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनवी पपरोला में राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनवी पपरोला में राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता आज
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)।
जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में 21वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन 13 नवंबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर की 3 टीमें भाग लेंगी। यह टीमें सोलन, हिमाचल प्रदेश, बांसवाड़ा राजस्थान तथा विदिशा मध्य प्रदेश के जवाहर नवोदय विद्यालय की होंगी। सोलन के 55, बांसवाड़ा के 41 तथा विदिशा के 51 प्रतिभागी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव राजीव यादव करेंगे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन कार्य राजीव यादव, संसद की सहायक निदेशक हिंदी मृगनयनी पांडे एवं नवोदय विद्यालय समिति नोएडा की सलाहकार मनी कुंतला सरकार करेंगे। कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ के क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त कैप्टन टीना धीर की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करना है अनुशासन की स्वस्थ आदतों को मन में बैठाना है, दूसरों के विचारों के प्रति उदारता पैदा करना, संसद की कार्य कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान करना है।
000