फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   3051 people will join social security pension in Kangra

Kangra News: कांगड़ा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ेंगे 3051 लोग

Fri, 23 May 2025 07:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 07:47 AM IST
विज्ञापन
3051 people will join social security pension in Kangra
पहली बार मिलेगी पेंशन, जिला कल्याण विभाग ने शिमला भेजी बजट की डिमांड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में इस बार 3051 और लोग पहली बार सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ेंगे। वर्तमान में जिलाभर में 1,76, 295 लोग सामाजिक सुरक्षा के तहत विधवा, बुढापा, दिव्यांग सहित अन्य योजनाओं के सहारे जीवनयापन कर रहे हैं। जिला कल्याण विभाग की ओर से जिलाभर में पेंशनरों को पेंशन देने के लिए बजट की डिमांड शिमला भेज दी गई है। इस बार विभाग की ओर से 79,89,32,550 रुपये की डिमांड भेजी गई है। इस राशि से जिला में 1,79,364 लोगों को लाभ दिया जाएगा, जिसमें 3051 नए लोग शामिल हैं। जिन्हें पहली बार पेंशन योजनाओं से जोडा़ जाएगा।

इससे पहले जिलाभर के लोगों को मार्च माह में पेंशन मिली थी। पिछली बार निदेशालय से समय पर पेंशन की राशि जारी न होने के चलते पेंशनरों में काफी रोष देखा गया था। इस बार भी डिमांड भेज दी गई है । बजट आने के बाद पेंशन उनके खातों में डाल दी जाएगी। इसके अलावा वर्तमान में जिले में 372 लोगों के मामले पेंडिंग चल रहे हैं। जिन्हें अगली बार पेंशन योजनाओं से जोडा़ जाएगा। अतिरिक्त जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने बताया कि इस बार जिले में 3051 नए पेंशनरों की सूची सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जोडऩे के लिए भेजी है। साथ ही बजट की डिमांड भी की गई है, बजट आते ही पेंशनरों को पेंशन वितरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed