{"_id":"6732107e5a524e9a7d0c09ab","slug":"3-kg-hashish-caught-in-damtal-three-accused-in-custody-kangra-news-c-95-1-ssml1020-154126-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गेहूं बीज के लिए मारामारी, दो घंटे में बिक गईं 300 बोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गेहूं बीज के लिए मारामारी, दो घंटे में बिक गईं 300 बोरियां
Tue, 12 Nov 2024 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 12 Nov 2024 07:39 AM IST
विज्ञापन
कृषि विभाग के टंग स्थित कृषि विक्रेय केंद्र में दो घंटे में ही खत्म हो गया स्टॉक
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में धान की फसल के बाद किसानों में गेहूं के बीज के लिए भागदौड़ करनी पड़ रहा है। कृषि विभाग के ब्लॉक कार्यालय और कृषि बिक्री केंद्रों में बीज के स्टॉक आने के बाद कुछ ही घंटों में खत्म हो रहा है। इस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लोगों को बीज के लिए कृषि भंडार केंद्रों के चक्कर भी लगाने पड़ रहे हैं।
सोमवार को कृषि विभाग के टंग स्थित कृषि विक्रेय केंद्र में 300 बोरी गेहूं के बीज की पहुंची, लेकिन दो घंटों में ही पूरा स्टॉक खत्म हो गया। इससे कई किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। तंगरोटी की किसान महिला अंजू देवी, बबली देवी, सुरेश कुमार, पंकज कुमार, राजेश, टंग के अशोक, रमेश ने कहा कि सुबह जब पता चला कि गेहूं का बीज आया है, लेकिन जब पहुंचे तो पूरा स्टॉक ही खत्म हो गया था। संचालक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 300 बोरी बीज आया था, लेकिन लोगों की भीड़ इससे ज्यादा थी। इस कारण दो घंटे में ही पूरा स्टॉक खत्म हो गया। अब एक-दो दिन में फिर से बीज की बोरियां आएंगी।
वहीं, कृषि विभाग के उपनिदेशक राहुल कटोच ने कहा कि ब्लॉकों में गेहूं के बीज की मांग के हिसाब से सप्लाई की जा रही है। एक बार का स्टॉक खत्म होने के बाद दूसरा स्टॉक भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बीज को स्टॉक करके रखा गया तो इसमें कीड़ा लगने को डर रहता है। इसके चलते इसकी मांग के हिसाब से सप्लाई की जा रहा है। इस बीज को किसान केवल बिजाई के लिए ही प्रयोग करें।