फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   2933 voters will vote for the first time in Jawali.

Kangra News: जवाली में 2933 मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

Wed, 29 May 2024 02:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
2933 voters will vote for the first time in Jawali.
जवाली (कांगड़ा)। लोकसभा चुनाव में जवाली विधानसभा क्षेत्र के 2,923 नए मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। विधानसभा चुनाव में वोटरों की संख्या बढ़ने के अलावा दो पोलिंग बूथ भी ज्यादा हुए हैं।
विज्ञापन

पहले जवाली में 117 पोलिंग बूथ थे जबकि इस बार लब और चननी दो नए पोलिंग बूथ बनाए जाने से इस 119 बूथ हो गए हैं। इस बार 119 पोलिंग बूथों पर वोट डाले जाएंगे। इस बार जवाली में 1,02,952 मतदाता हैं जिनमें इस बार पुरुष मतदाताओं की संख्या 51,916 जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 51,036 है। अगर गत विधानसभा की बात की जाए तो कुल मतदाता 1,00019 मतदाता थे, जिनमें पुरुष मतदाता की संख्या 50,351 जबकि महिला मतदाता की संख्या 49,668 है। इस बार लोकसभा चुनावों में वोटर्स की संख्या बढ़ी है। एसडीएम जवाली विचित्र सिंह ने बताया कि लब और चननी में दो नए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जिससे 117 की बजाए 119 पोलिंग बूथ पर वोट डाले जाएंगे। इस बार 2933 मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed