फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अक्षत मिस्टर और शिल्पा को चुना मिस प्रयास 201

अक्षत मिस्टर और शिल्पा को चुना मिस प्रयास 201

Wed, 14 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
अक्षत मिस्टर और शिल्पा को चुना मिस प्रयास 201
अक्षत मिस्टर और शिल्पा बनी मिस ‘प्रयास’ 2018
विज्ञापन

नगरोटा इंजीनियरिंग कॉलेज में मैनेजमेंट फेस्ट कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के ऑफ कैंपस बिजनेस स्कूल के तीन दिवसीय मैनेजमेंट फेस्ट ‘प्रयास 2018’ का बुधवार को समापन हुआ। इस मौके पर मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. एसपी बंसल ने बच्चों को शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों के माध्यम से अपने चहुंमुखी विकास के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफियां और मेडल देकर सम्मानित किया।

वहीं, एनआईटी जालंधर के निदेशक प्रो. ललित अवस्थी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. डीपी तिवारी ने बताया कि फेस्ट में जिला के विभिन्न निजी और सरकारी स्कूलों के बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताएं करवाई गई थीं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं के विजेताओं एकल गायन में इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां के रजत ने प्रथम, समूहगान में केएलवी कॉलेज पालमपुर ने प्रथम, एकल नृत्य में इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा की शिल्पा ने प्रथम और समूह नृत्य में इसी कॉलेज की नैनिका एंड ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर बिजनेस स्कूल के अक्षत को मिस्टर प्रयास 2018 और शिल्पा को मिस प्रयास 2018 के खिताब से नवाजा गया, जबकि अक्षय को मिस्टर और मनीषा को मिस पर्सनेलिटी के रूप में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed