{"_id":"5a05e8574f1c1b69678baa36","slug":"21510336599-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगल में दोपहर बाद लगा जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगल में दोपहर बाद लगा जाम, लोग परेशान
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गगल (कांगड़ा)। पुलिस विभाग के यातायात कर्मियों के चुनावी ड्यूटी पर जाने के कारण गगल चौक और मांझी पुल पर शुक्रवार को दोपहर बाद करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा। पठानकोट-मंडी एनएच पर हजारों लोग परेशान हुए। करीब चार किलोमीटर तक सैकड़ों वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। हालात इस कद्र बदतर हो गए कि मरीजों को ले जा रहे वाहन भी जाम में फंस गए। लोग अपने गंतव्य तक घंटों लेट हो गए।
वाहन चालकों सहित स्थानीय कारोबारियों और लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा। पुलिस विभाग के यातायात कर्मी न होने के कारण गगल में मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग और धर्मशाला मार्ग पर दोपहर बाद से ही जाम लगा रहा। शाम होते-होते जाम और भी लंबा हो गया। पठानकोट की तरफ गग्गल हवाई अड्डे के मुख्य द्वार तक और कांगड़ा मार्ग में इच्छी तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। हालात इतने खराब थे कि गाड़ियों को कुछ मीटर का फैसला दूर करने पूरा करने के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ा। यातायात पुलिस कर्मियों की कमी के चलते वाहन चालक भी आपस में भिड़ते हुए नजर आए। ट्रैफिक जाम के चलते स्कूली छात्रों और कर्मचारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा देर शाम खबर लिखे जाने तक भी यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं हो पाई थी, गगल बाजार से निकलने के लिए वाहनों को दो घंटे से अधिक समय लगा।