{"_id":"5a04a7f14f1c1bd1538bbfbf","slug":"21510254577-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा भंगाल में हुआ रिकॉर्ड मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा भंगाल में हुआ रिकॉर्ड मतदान
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा है। 105 पोलिंग बूथों में करीब..... प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान में महिलाएं पुरुषों से आगे रही हैं। सुबह 9 बजे के बाद मतदान केंद्रों में तेजी आई और दो बजे तक 48 प्रतिशत के करीब मतदान हो चुका था। बाद में साढ़े तीन बजे के बाद फिर से मतदान केंदों में लाइनें लगनी शुरू हुईं। चार पोलिंग बूथों पपरोला, वही, उस्तेहड़ और बीड़ में वीवीपैट मशीनों के प्रिंटर में तकनीकी खराबी आने के कारण इन्हें बदलना पड़ा। चौगान में सुबह के समय प्रिंटर में खराबी आई और उसे तुरंत ठीक कर दिया गया। 1138 मतदाताओं के बीड़ एक बूथ में साढ़े तीन बजे प्रिंटर में खराबी आने पर दूसरी मशीन को सवा चार बजे स्थापित किया गया। इसके चलते बीड़ एक पोलिंग बूथ पर मतदान 6 बजे तक जारी रहा। अन्य तीन बूथों पर आधे घंटे में नए प्रिंटर उपलब्ध होने से मतदाताओं को परेशान नहीं होना पड़ा। 105 बूथों में सबसे छोटे पोलिंग बूथ बड़ा भंगाल में 71 मतदाताओं में से 70 ने अपने मत का प्रयोग कर रिकॉर्ड कायम किया। इनमें 25 महिला और 45 पुरुष मतदाता शामिल रहे। जमरेला, कुडंग, प्लेटा और छोटा भंगाल के बूथों की देरी से सूचना मिली। छोटा भंगाल में मतदान 62 प्रतिशत रहा और कुल 5187 मतदाताओं में से 3212 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
इनसेट.....
इंदु, किशोरी और प्रेमी ने किया मतदान
पालमपुर से भाजपा प्रत्याशी सुश्री इंदु गोस्वामी ने आवाही नाग मंदिर के समीप गणखेतर बूथ में अपने मत का प्रयोग किया। गोस्वामी सुबह 9 बजे अपने मत का प्रयोग करने के बाद पालमपुर वापस चली गईं। कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल ने अपनी पत्नी सहित पंडोल रोड में अपने मत का प्रयोग किया, जबकि भाजपा प्रत्याशी मुलख राज प्रेमी ने धानग में अपने मत का प्रयोग किया।
---