फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   गुलेरिया से गिले-शिकवे दूर करने पहुंचे अर्जुन

गुलेरिया से गिले-शिकवे दूर करने पहुंचे अर्जुन

Tue, 17 Oct 2017 09:22 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
गुलेरिया से गिले-शिकवे दूर करने पहुंचे अर्जुन
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की अभी आधिकारिक सूची जारी नहीं की है, लेकिन सत्ता के महाभारत में पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे अर्जुन ठाकुर टिकट को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ज्वाली से भाजपा ने अर्जुन ठाकुर को प्रत्याशी का पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

हालांकि अभी पार्टी की आधिकारिक सूची जारी नहीं हुई है। इसी कड़ी में मंगलवार को अर्जुन ठाकुर अपने समर्थकों समेत पिछले चुनावों में आजाद चुनाव लड़ चुके संजय गुलेरिया से गिले-शिकवे दूर करने उनके घर नगरोटा सूरियां आ पहुंचे। इसका पता चलते ही गुलेरिया समर्थक भी उनके निवास स्थान पर जुट गए, लेकिन संजय गुलेरिया घर में मौजूद नहीं थे। करीब पौने घंटे तक अर्जुन ठाकुर अपने समर्थकों सहित गुलेरिया के घर में मुलाकात की उम्मीद लगाए रुके रहे और बाद में बैरंग लौट गए। माना जा रहा है कि पार्टी के रुख पर अर्जुन ठाकुर ने संजय गुलेरिया से मुलाकात के जरिये रिश्तों को सुधारने की पहल की है। ऐन वक्त पर संजय गुलेरिया की घर में गैर मौजूदगी के पीछे भले ही निजी कारणों का हवाला दिया गया, लेकिन सियासी नजरिये में यह व्यवहार दबीं जुबान में ही सही, काफी कुछ कह गया। ऐसे में साफ है कि पार्टी भले ही टिकट के दावेदारों के बीच उठ रहे विवाद सुलझा लेने के दावे कर रही है, लेकिन अभी तय माने जा रहे उम्मीदवारों को अपने सियासी प्रतिद्वंद्वियों को साथ लाने और मनाने के लिए बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, संजय गुलेरिया का कहना है कि अर्जुन ठाकुर और समर्थकों के उनके घर आने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। मंगलवार तड़के ही वे बुलावे पर पार्टी की बैठक में भाग लेने दिल्ली रवाना हो गए थे। गुलेरिया ने 20 अक्तूबर को समर्थकों की राय के बाद आगे की रणनीति तय करने की बात कही है। उधर, ठाकुर अर्जुन सिंह ने गुलेरिया के घर जाने को निजी मामला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed