फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   शराब व पैसे से वोटरों को लुभाना पड़ेगा महंगा

शराब व पैसे से वोटरों को लुभाना पड़ेगा महंगा

Tue, 17 Oct 2017 09:22 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
शराब व पैसे से वोटरों को लुभाना पड़ेगा महंगा
बैजनाथ (कांगड़ा)। इस बार विधानसभा चुनावों में वोट हासिल करने के लिए मतदाताओं को गलत हथकंडे अपनाकर वोटरों को लुभाना राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को महंगा पड़ सकता है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों पर बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए छह टीमों का गठन किया गया है ।
विज्ञापन

इन टीमों में प्रशासन की तरफ से नियुक्त एक अधिकारी, एक पुलिस अधिकारी, एक वीडियोग्राफर और दो पुलिस जवानों को शामिल किया गया है। पांच सदस्यीय तीन टीमें विधानसभा क्षेत्र की सीमाओं पर लगातार चौकसी रखेंगी, वहीं तीन अन्य टीमें उड़नदस्ते के रूप में हर स्थान पर निगरानी रखेंगी। माना जा रहा है कि पूर्व में हुए चुनावों में राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदों को लाभ पहुंचाने के लिए उनके समर्थक शराब, नकदी और अन्य सामान इधर से उधर करते आए हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए चुनाव आयोग ने हर विधानसभा क्षेत्र में इस प्रकार की टीमों का गठन करने को कहा है। ये टीमें चुनाव संपन्न होने तक दिन-रात ड्यूटी पर रहेंगी और किसी भी शिकायत पर तुरंत उस स्थान पर जाएंगी। टीम में शामिल वीडियोग्राफर घटना की वीडियोग्राफी करेगा। ये टीमें आठ-आठ घंटे की रोस्टर प्रणाली के तहत ड्यूटी दे रही हैं। उधर, सहायक चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम डा. मुरारी ने बताया कि चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत उनके कार्यालय में की जा सकती है। उन्होंने बताया कि अब तक कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed