फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मार्च पास्ट में धर्मशाला आईटीआई बनी विजेता

मार्च पास्ट में धर्मशाला आईटीआई बनी विजेता

Sun, 24 Mar 2019 12:44 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
मार्च पास्ट में धर्मशाला आईटीआई बनी विजेता
मार्च पास्ट में धर्मशाला आईटीआई बनी विजेता
विज्ञापन

आईटीआई की जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
प्रतियोगिता 11 आईटीआई की ढाई सौ महिला खिलाड़ी ले रहीं हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की 13वीं जिला स्तरीय महिला खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता शनिवार को धर्मशाला में शुरू हो गई है। आईटीआई दाड़ी (धर्मशाला) के माध्यम से प्रतियोगिता का आयोजन इंडोर स्टेडियम और सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में किया रहा है। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उपायुक्त ने ध्वज फहराया और विभिन्न आईटीआई की छात्राओं की टुकड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली। वहीं, छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। आईटीआई धर्मशाला के प्रधानाचार्य मनीष कुमार राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में कांगड़ा की 11 आईटीआई के 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें बैडमिंटन, वॉलीबाल, कबड्डी और खो-खो सहित सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाएं होंगी। पहले दिन के मुकाबलों में बैडमिंटन में धर्मशाला आईटीआई ने ज्वाली और डाडासीबा ने बड़ोह, कबड्डी में डाडासीबा ने बड़ोह, दौलतपुर ने गंगग, ज्वाली ने खुंडियां, शाहपुर ने सलियाणा को हराया। वॉलीबाल में शाहपुर ने पालमपुर, धर्मशाला ने दौलतपुर, ज्वाली ने खुंडियां को हराया। खो-खो में धर्मशाला ने दौलतपुर, गंगथ ने ज्वाली, सलियाणा ने पालमपुर और शाहपुर ने नैहरनपुखर को हराया। वहीं, मार्च पास्ट में धर्मशाला आईटीआई पहले, शाहपुर दूसरे और नैहरनपुखर की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर आईटीआई खेलकूद समिति के प्रधान एवं आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य एसके लखनपाल, जिला खेल अधिकारी संजय शर्मा सहित विभिन्न आईटीआई के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट.....
खेलकूद के साथ मतदान की भी जानकारी
धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में हो रही आईटीआई की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को खेलकूद के साथ मतदान की भी जानकारी दी जा रही है। इसके लिए इंडोर में चुनाव आयोग ने स्टाल लगाया है। इसमें चुनाव आयोग के प्रतिनिधि सुनील भाटिया खिलाड़ियों को वीवी पैट और मतदान से संबंधित अन्य जानकारियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed