फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नूरपुर की फ्लोर मील की आधी प्रतिभूति राशि जब्त

नूरपुर की फ्लोर मील की आधी प्रतिभूति राशि जब्त

Sun, 17 Mar 2019 12:14 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर की फ्लोर मील की आधी प्रतिभूति राशि जब्त
धर्मशाला। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कांगड़ा ने अनियमिताएं बरतने पर जिला की एक फ्लोर मिल की आधी प्रतिभूति राशि जब्त की है, जबकि एक डिपोधारक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नूरपुर उपमंडल की एक फ्लोर मिल में विभागीय टीम ने 11 दिसंबर को निरीक्षण किया था। मिल में अनियमितताएं पाए जाने पर विभाग ने संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया, जिसका तय समय में फ्लोर मिल मालिक ने कोई जवाब नहीं दिया। उसके बाद उसे व्यक्तिगत सुनवाई के लिए विभाग ने धर्मशाला कार्यालय तलब किया। फिर भी फ्लोर मिल संचालक सुनवाई के लिए नहीं आया। निर्देशों की पालन न करने पर अब विभाग ने फ्लोर मिल मालिक की आधी प्रतिभूति राशि (10 हजार रुपये) जब्त करने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर देहरा उपमंडल के एक डिपो में विभागीय टीम ने नौ जनवरी को निरीक्षण किया था। डिपो में न सूचना पट्ट, न लाभार्थियों की सूची मिली। इसके अलावा भौतिक स्थापन पर 137 किलो चावल, 365 किलो गंदम, 36 किलो नमक, 276 किलो आटा, 41 किलो दाल चना, 36 किलो मलका, 46 किलो मूंग, 127 किलो सरसों का तेल कम पाया गया था। अब विभाग ने डिपोधारक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अगर डिपोधारक नोटिस का जवाब नहीं देगा, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने कहा कि अनियमितताएं पाए जाने पर जिले की एक फ्लोर मिल की आधी प्रतिभूति राशि और एक डिपोधारक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed