{"_id":"5bd4a3b7bdec226939028389","slug":"201540662199-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चडी बाजार में लोनिवि ने सड़क से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चडी बाजार में लोनिवि ने सड़क से हटाया अतिक्रमण
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनिवि ने चड़ी बाजार में
सड़क से हटाया अतिक्रमण
कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ कारोबारियों की नोंकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल शाहपुर के चड़ी बाजार में लोक निर्माण विभाग ने अवैध अतिक्रमण हटाया। लोनिवि की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानों के बाजार सड़क पर अतिक्रमण करने के कारण चड़ी बाजार में अकसर जाम लगता था, इस कारण स्थानीय वाहन चालक सहित बाहरी पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लोक निर्माण विभाग के इस कार्रवाई से कुछ कारोबारियों ने कर्मचारियों और अधिकारियों से नोंकझोंक भी हुई, लेकिन लोनिवि मंडल कांगड़ा के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने खुद मौके पर मोर्चा संभाला। उन्होंने बाजार में सड़क पर किए अतिक्रमण का हटाया। स्थानीय निवासी प्रताप सिंह, अमन कुमार, सुरेश सिंह, विनोद चौधरी, अंजली देवी, अनुराधा, बिमला देवी, सुरेशना देवी, अनीता, प्रज्ञा, रिदिमा देवी ने लोनिवि की कार्रवाई की सराहना की। लोनिवि ने चड़ी बाजार में लेफ्ट साइड का अतिक्रमण हटाया, जबकि राइट साइड का अतिक्रमण नहीं हटाया है। ग्रामीणों ने दोनों ओर अतिक्रमण को हटाने की मांग उठाई। साथ ही सरकारी भूमि पर बनी अवैध दुकानों को भी तोड़ने की गुहार लगाई। उधर, लोनिवि उपमंडल गगल के सहायक अभियंता विवेक कालिया ने कहा कि चड़ी बाजार में दोनों तरफ से ही अतिक्रमण हटाया जाएगा।