{"_id":"5aaff7644f1c1bb6758b63e7","slug":"201521481572-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी के छात्र ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी के छात्र ने लगाया फंदा
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएससी के छात्र ने पेड़ से लगाया फंदा
छतड़ी की घटना, पुलिस ने दर्ज किया केस
सेना में भर्ती के लिए कर रहा था तैयारी
कांगड़ा। छतड़ी में बीएससी कर रहे राजल के एक युवक ने घर के पास पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक सेना में जाने की भी तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि युवक आर्मी में जाने के लिए पहले राउंड के लिए चयनित भी हो गया था। अब वह दूसरे चरण की तैयारी कर रहा था। मौत से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने मौत के लिए खुद को ही जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवक को पेड़ पर प्लास्टिक रस्सी से झूलता देख उसके परिजन उसे तत्काल टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पुलिस ने पाया है कि युवक के रिश्तेदार जब बाहर गए तो उन्होंने देखा कि 21 वर्षीय अनवर पेड़ से लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और अन्य लोगों को दी। इसके बाद उसे पेड़ से उतारा और टांडा ले जाया गया। टांडा में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ कुलदीप राज ने बताया कि पुलिस को युवक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि उसकी मौत के लिए किसी को जिम्मेवार न ठहराया जाए। डीएसपी संजीव चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।