{"_id":"5a6388574f1c1b86268b5681","slug":"201516472407-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोर्थ जोन अंडर-23 वन-डे क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोर्थ जोन अंडर-23 वन-डे क्रिकेट प्रतियोगिता
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला नॉर्थ जोन अंडर-23 वन-डे क्रिकेट प्रतियोगिता के पांच मैचों की मेजबानी करेगा। 21 जनवरी से शुरू हो रही प्रतियोगिता के चार मैच मेजबान हिमाचल अलग-अलग टीमों के साथ खेलेगा। प्रतियोगिता का पहला मैच 21 जनवरी रविवार को मेजबान हिमाचल और हरियाणा के बीच खेला जाएगा।
23 जनवरी को दूसरे मैच में हिमाचल और जम्मू-कश्मीर आमने-सामने होंगे। इसी तरह 25 जनवरी को हिमाचल और पंजाब के बीच मैच होगा। 27 जनवरी को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के बीच भिड़ंत होगी, जबकि 29 जनवरी को हिमाचल और दिल्ली आमने-सामने होंगे। प्रतियोगिता के बाकी मैच हमीरपुर के अमतर क्रिकेट मैदान में खेले जाएंगे। हिमाचल में खेले जाने वाले नॉर्थ जोन की इस प्रतियोगिता के मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन कर टॉप में रहने वाली दो टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए निकलेंगी। क्वार्टर फाइनल मैच उत्तरप्रदेश के कानपुर में 4 फरवरी से शुरू होंगे। पांच मैचों के आयोजन को लेकर एचपीसीए की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैदान में पिच सहित आउट फील्ड को तैयार कर लिया गया है।