{"_id":"5a1c53bf4f1c1ba7678be32d","slug":"201511805887-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुर स्कूल के होनहार नवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिपुर स्कूल के होनहार नवाजे
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर में वार्षिक पारितोषिक समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में हरिपुर के पूर्व प्रधान एवं एसएमसी प्रधान प्रवीण कुमार मुख्यातिथि रहे। स्कूल छात्राओं ने सरस्वती वंदना से समारोह का शुभारंभ किया। प्रियंका एवं साथियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। रोनित एवं दल ने पहाड़ी गाने पर डांस किया, तमन्ना एवं दल ने वो कृष्णा है... गीत पर नृत्य कर वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य मंजु शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसके बाद महक एवं दल ने देश है रंगीला... गीत पर शानदार नृत्य किया तो निशिका एवं दल ने पहाड़ी गिद्दा पेश किया। वंदेमातरम गीत पर प्रतीक एवं दल ने प्रस्तुति दी। आंचल और साथियों ने पहाड़ी गिद्दा और राहुल तथा दल ने पंजाबी डांस पेश किया। मुख्यातिथि ने वार्षिक परीक्षा में अव्वल रहे अंजलि, सक्षम, अतुल, अनमोल, अभिनय शर्मा, वर्षा, आशीत, रोहित, अमन धीमान, सुनैना, अमनिंद्र, सूचिता कुमारी, ममता, विशाली, प्रिया, शीतल, मुस्कान, अमनदीप, अबंतिका कुमारी, सतनाम, साहिल, विशाल, शिव, नीरज, निखिल, आर्यन, प्रतीक, आदित्य, दिपांशु, विकास, अनुराग, साहिल को सम्मानित किया। प्राध्यापक पवन कुमार ने मंच संचालन किया। इस मौके पर एसएमसी सदस्य और व्यापार मंडल प्रधान देसराज चनौरिया, जिला परिषद सदस्य ज्योति बाला, बीडीसी सदस्य नीलम समेत अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्य और बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन