{"_id":"5a04a7e84f1c1bc1678ba56c","slug":"201510254568-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटला में 102 वर्षीय रत्नी देवी ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटला में 102 वर्षीय रत्नी देवी ने किया मतदान
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कोटला (कांगड़ा)। जवाली विधानसभा के रावमापा कोटला में चुनाव आयोग ने मॉडल बूथ स्थापित किया था। मॉडल बूथ पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ।
इस विद्यालय को मॉडल बूथ का दर्जा दिया गया है, तो विद्यालय के स्काउट एंड गाइड्स, एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने बहुत ही मेहनत से इस चुनावी अवसर पर विद्यालय को पूरी तरह से रंग बिरंगी झालरों, फूल मालाओं, हरियाली से युक्त स्वागत गेट से सजाया। वहीं, मतदान करने आने वालों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, बच्चों के लिए झूले, पीने के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था की गई थी।
विद्यालय परिसर में प्रवेश करते ही फूलों से स्वागत किया गया। मिक्की माउस एवं अन्य कार्टून कैरेक्टर के परिधानों में बच्चों ने नन्हें बच्चों को टोफियां, चाकलेट आदि वितरित कीं। सर्वप्रथम मतदान करने वाले लोगों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। 92 वर्ष की महिला इच्छा देवी अपने बेटे के साथ मतदान करने कोटला बूथ नंबर-छह पर पहुंची। सोहल्दा मतदान केंद्र पर 102 वर्षीया रत्नी देवी ने अपने पोते के साथ मतदान किया। वहीं, इस मौके पर चुनाव आयोग की तरफ से मुख्य ऑब्जर्वर कांगड़ा डिविजन रूपिंदर सिंह आईजी पुलिस जयपुर ने इस मॉडल बूथ का दौरा किया एवं बच्चों और अध्यापकों की सहायता से बनाए गए बूथ की प्रशंसा की और बच्चों का मार्गदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने भी पूरा दिन मतदान केंद्र पर रह कर अपनी सेवाएं दी।