{"_id":"59fcc1b54f1c1b87698b937a","slug":"201509736885-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी शाहपुर में देंगे कांगड़ा दुर्ग जीतने का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी शाहपुर में देंगे कांगड़ा दुर्ग जीतने का मंत्र
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। धर्मशाला और कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से सटे शाहपुर हलके के बीचोंबीच बने चंबी मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूबे की सत्ता की राह तय करने वाले कांगड़ा जिले में अपनी दूसरी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। रैहन के बाद 4 नवंबर को शाहपुर और 5 नवंबर को पालमपुर में मोदी की जनसभा करवाने के पीछे पार्टी की रणनीति कांगड़ा जिले में भाजपा को अधिक से अधिक सीटें दिलाने की है।
मोदी अपनी जनसभा के दौरान साथ लगते धर्मशाला, कांगड़ा, नगरोटा बगवां विधानसभा हलकों के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे, वहीं, रैहन जनसभा की मानिंद सत्तारूढ़ कांग्रेस पर और तीखे सियासी हमलों की बौछार कर सकते हैं। कांगड़ा में सियासी खींचतान में अटके केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी कैंपस के मसले पर भी प्रधानमंत्री शाहपुर रैली में बोल सकते हैं। वहीं, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से केंद्र सरकार पर प्रदेश सरकार को डराने के आरोपों का भी जवाब मोदी जनसभा के दौरान दे सकते हैं। सूबे में सर्वाधिक 15 सीटों वाले कांगड़ा जिले में भाजपा हाईकमान इस बार पिछले विधानसभा चुनावों की गलती नहीं दोहराना चाहती है और हरेक सीट को अहम मानकर चल रही है। इसी रणनीति के चलते सीमावर्ती नूरपुर उपमंडल से सटे रैहन में प्रधानमंत्री की पहली जनसभा करवाई गई, जिसके बाद शनिवार को शाहपुर के चंबी मैदान और रविवार को पालमपुर में पीएम की लगातार दो जनसभाओं के जरिये भगवा दल की रणनीति कांगड़ा जिले के हर छोर तक पार्टी के पक्ष में चुनावी बयार बहाने की है। चंबी मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री जनसभा में अधिक से अधिक जनसमूह की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के शाहपुर, धर्मशाला और नगरोटा मंडलों ने दिन रात एक कर दिया है।