{"_id":"59fcc1b34f1c1bca678b9165","slug":"201509736883-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर जिले का फिर बाहर निकला जिन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालमपुर जिले का फिर बाहर निकला जिन्न
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर को जिला बनाने का अब तक गौण चल रहा मुद्दा विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों में अब फिर से लोगों की जुबान पर आने लगा है। लोगों को अगली सरकार से आस है कि नई सरकार के बनने के बाद पालमपुर को जिला बनाने का लंबे अरसे से ठंडे बस्ते में पड़ा मसला हल हो सकता है। कई सालों से पालमपुर को जिला बनाने की मांग को अभी तक न तो कांग्रेस न ही भाजपा की सरकारें पूरी कर सकीं।
अब चुनावी माहौल में एक बार फिर से जिले का मुद्दा बाहर निकलने लगा है। हालांकि, वर्ष 1998 में भाजपा सरकार में एएसपी का कार्यालय पालमपुर में खुला था। इससे जिला बनने की आस जगी थी, लेकिन बाद में इसे हटा लिया गया था। हालांकि विस चुनाव के प्रचार में किसी भी दल ने जिलों के मुद्दे को लेकर खुल कर नहीं कहा है। भले ही हर राजनीतिक दल का रुख नए जिला बनाने को लेकर सकारात्मक लगता है, लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई भी दल पहल नहीं कर सका है।
पालमपुर को जिला बनाने के लिए वरिष्ठ एडवोकेट जगमेल कटोच की अध्यक्षता में संघर्ष समिति का गठन भी किया था। इस कमेटी ने पालमपुर को जिला बनाने के मुद्दे को जोरशोर से उठाया भी था, लेकिन नतीजा फिर से जीरो ही रहा था जबकि जिला कांगड़ा में धर्मशाला के बाद उपमंडल पालमपुर ही प्रमुख माना जाता है। इसकी सीमा जिला हमीरपुर से लेकर बैजनाथ में जिला मंडी से लगती है। इसे देख लोगों की नजर में पालमपुर को जिला बनना जरूरी है। जिला संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष जगमेल कटोच ने कहा कि पालमपुर हर लिहाज से जिला बनने की माद्दा रखता है और इसे जिला बनाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
इनसेट....
पालमपुर को जिला बनाने है पक्षधर : आशीष
पालमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष बुटेल ने कहा कि वे पालमपुर को जिला बनाने के पक्ष में हैं और पालमपुर जिला बनता है तो उन्हें बेहद खुशी होगी। उनका पालमपुर को जिला बनाने का पूरा सहयोग होगा।
इनसेट.....
भाजपा पहले ही रही है पक्षधर : इंदु
पालमपुर से भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने कहा कि पालमपुर को भाजपा पहले भी जिला बनाने की बात करती रही है और संगठनात्मक जिला बनाना भी भाजपा की देन है। अब प्रशासनिक जिला भी उनकी प्राथमिकता होगी।
---