{"_id":"59f08a0d4f1c1b8d698b7a1f","slug":"201508936205-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान ओलंपियाड में साइमा, चाहत और मोनिका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान ओलंपियाड में साइमा, चाहत और मोनिका अव्वल
Updated Wed, 25 Oct 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। बीटीसी आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नूरपुर में बुधवार को गणित और विज्ञान विषय की ओलंपियाड प्रतियोगिता हुई। इसमें छठी से आठवीं कक्षा की छात्राओं ने हिस्सा लिया। विज्ञान ओलंपियाड में छठी कक्षा से साइमा ने पहला, कनिका ने दूसरा और कंचन ने तीसरा स्थान झटका। कक्षा सातवीं में चाहत ने पहला, सुनीति ने दूसरा और वंशिका ने तीसरा स्थान झटका। आठवीं कक्षा में मोनिका ने पहला, अंजलि ने दूसरा और स्नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। गणित ओलंपियाड में छठी कक्षा में कनिका, निहारिका और तमन्ना ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। सातवीं से वंशिका, शिफाली, सुनीति और आठवीं से अंजलि, मोनिका और निधि ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल की प्रिंसिपल चंद्ररेखा शर्मा ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। ब्यूरो