{"_id":"69fa5171d1dc6656da04cdba","slug":"20-bottles-of-country-liquor-recovered-from-house-and-car-kangra-news-c-95-1-kng1004-233314-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: घर और कार से 20 बोतल देसी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: घर और कार से 20 बोतल देसी शराब बरामद
Wed, 06 May 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 06 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत दो अलग-अलग मामलों में 20 बोतल देसी शराब बरामद हुई है। एसपी कांगड़ा कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार खडौठ रोड़ के पास परौर की तरफ से आ रही कार की डिग्गी में सवार चालक रमन कुमार से 12 बोतल देसी शराब बरामद की। वहीं, घरथौली में रमेश कुमार के घर में अवैध रूप से रखी 8 बोतल देसी शराब जब्त की गई। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन