फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आयोग को निजी स्कूलों से भी मांगे जाएं आपति और सुझाव

आयोग को निजी स्कूलों से भी मांगे जाएं आपति और सुझाव

Mon, 19 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
आयोग को निजी स्कूलों से भी मांगे जाएं आपति और सुझाव
निजी स्कूलों से भी मांगे जाएं आपत्ति और सुझाव
विज्ञापन

जयसिंहपुर (कांगड़ा)। निजी स्कूल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह और महासचिव महेश राणा ने कहा कि निजी स्कूलों को निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग संशोधन विधेयक 2018 के ड्राफ्ट को लेकर निजी स्कूलों की आपत्तियां और सुझाव भी सरकार को लेने चाहिए। नई सरकार से संगठन को काफी उम्मीदें हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री निजी स्कूल संचालकों के दर्द समझेंगे। प्रदेश में करीब 3500 छोटे-बड़े निजी स्कूल हैं, जो शिक्षा में एक अहम योगदान दे रहे हैं। इन स्कूलों में हजारों शिक्षक अपनी सेवाएं वर्षों से दे रहे हैं। सरकार को इनके बारे में भी सोचना चाहिए। गुणात्मक शिक्षा में निजी स्कूलों की भूमिका बोर्ड की परीक्षा परिणामों में हर साल दिख जाती है। आए दिन निजी स्कूलों की ओर से मनमानी फीस वसूलने का आरोप लगाकर उन्हें बदनाम किया जाता है, जबकि निजी स्कूलों की ओर से बोर्ड और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के जारी नियमों को पूरा किया जाता है। उसके बाद ही उन्हें मान्यता प्रदान की जाती है। आए दिन निजी स्कूलों को नए नियम थोपे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed