फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   जिला की शराब की 37 यूनिटों के आबंटन

जिला की शराब की 37 यूनिटों के आबंटन

Thu, 15 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
जिला की शराब की 37 यूनिटों के आबंटन
जिले में शराब की 37 यूनिटों का आवंटन
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग को 52.14 करोड़ का राजस्व
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर के जाच्छ स्थित सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त कार्यालय में वर्ष 2018-19 के लिए अंग्रेजी और देसी शराब की खुदरा दुकानों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया गया। आवंटन प्रक्रिया उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार की उपस्थिति में हुई। इस राजस्व जिले के अंतर्गत 45 यूनिटों के तहत 109 शराब की खुदरा दुकानों का आवंटन किया जाना निर्धारित था, परंतु इनमें से 37 यूनिटों के लिए ही आवेदन प्राप्त होने के कारण इनका आवंटन हो सका। नीलामी प्रक्रिया के प्रथम चरण में 846 आवेदकों ने भाग लिया। आठ यूनिटों के लिए कोई भी आवेदन प्राप्त न होने के कारण इनका आवंटन दूसरे चरण में किया जाएगा। 37 यूनिटों के आवंटन से 52 करोड़ 14 लाख 31 हजार 46 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त, उत्तरी क्षेत्र, पालमपुर देवराज शर्मा, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त फ्लाइंग स्क्वाड, मध्य क्षेत्र, ऊना राजीव डोगरा, सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त, नूरपुर विवेक महाजन, आबकारी एवं कराधान अधिकारी, रोशन लाल, सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी धीरज महाजन सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

डीसी ने पेश की अनूठी मिसाल
नूरपुर राजस्व जिला आबकारी विभाग में शराब के ठेकों की नीलामी में जिलाधीश संदीप कुमार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान तथा ईमानदारी को प्रोत्साहन देने के लिए एक अनूठी मिसाल प्रस्तुत की। नूरपुर जिला के अंतर्गत नूरपुर उपमंडल के शराब के ठेकों के लिए ठेकेदारों की पर्चियां डालने के बाद जब पर्चियों का ड्रॉ निकालने का समय आया तो जिलाधीश ने उन ठेकेदारों को पहली पांच ड्रॉ निकालने का मौका दिया, जिनकी दो बेटियां हो। जिलाधीश के आह्वान पर योगेश, विवेक तथा मुनीश शर्मा ने पहली पांच पर्चियां निकालीं। हालांकि, ड्रॉ केवल विभागीय अधिकारी ही निकालते हैं, लेकिन पहली बार जिलाधीश की यह पहल की गई, जिसकी जिला शराब संघ ने भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed