फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बज्रेश्वरी मंदिर में मकर संक्रांति पर होगा विशाल जागरण

बज्रेश्वरी मंदिर में मकर संक्रांति पर होगा विशाल जागरण

Tue, 26 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
बज्रेश्वरी मंदिर में मकर संक्रांति पर होगा विशाल जागरण
कांगड़ा। माता बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर घृत मंडल के उपलक्ष्य में भगवती जागरण का आयोजन 14 जनवरी को किया जाएगा। माता बज्रेश्वरी देवी उत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले जागरण में गायक संजय सांवरिया, राइजिंग स्टार फेम राखी गौतम एंड पार्टी, हिमाचली लोक गायक धीरज शर्मा, विक्रांत भंद्राल एंड पार्टी व सूफी गायक सुनील शर्मा महामाई का गुणगान करेंगे। समिति के प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर पूरे मंदिर मार्ग को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। मंदिर परिसर में देशी-विदेशी फूलों की साज-सज्जा भी होगी। जागरण का प्रसारण डी लाइव दिव्य चैनल पर होगा जिसे पूरे विश्व में देखा जा सकेगा। जागरण में झांकियों की प्रस्तुति में भक्तों को भगवान के धरती पर उतरने का अनुभव होगा। इस मौके पर पूरी रात मां की पिंडी पर देसी घी का मक्खन बनाकर चढ़ाया जाता है। पूरी रात भक्त मां का गुणगान करते हैं। जागरण में संत महात्माओं के अलावा कांगड़ा व राज्य के बाहर से भक्तों के आने की संभावना है। आयोजन समिति के प्रवक्ता का कहना है कि मंदिर ट्रस्ट व पुजारी वर्ग के सहयोग और आशीर्वाद से इस कार्यक्रम को बेहतरीन ढंग से पूरा किया जाएगा। मंदिर सहायक आयुक्त धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि आने वाले दिनों में भक्तों के लिए उपलब्ध करवाए जाने वाले देसी घी के आने का सिलसिला भी यहां शुरू हो जाएगा। इसे बाद में मक्खन में परिवर्तित कर माता की पिंडी पर चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed