फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   खर्च का ब्योरा न देने पर जसवां परागपुर व देहरा के उम्मीदवारों को नोटिस

खर्च का ब्योरा न देने पर जसवां परागपुर व देहरा के उम्मीदवारों को नोटिस

Fri, 03 Nov 2017 12:20 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खर्च का ब्योरा न देने पर जसवां परागपुर व देहरा के उम्मीदवारों को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परागपुर (कांगड़ा)।
विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष संपन्न करवाने के लिए चुनाव आयोग के अधिकारी प्रत्याशियों के चुनावी खर्च पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को देहरा और जसवां परागपुर चुनाव क्षेत्र के प्रत्याशियों के चुनावी खर्चे की भारतीय राजस्व सेवा के व्यय अधिकारी अमनजीत सिंह ने समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान देहरा चुनाव क्षेत्र से आजाद प्रत्याशी सुदेश कुमार और जसवां परागपुर में बसपा के प्रत्याशी होशियार सिंह, आजाद उम्मीदवार अमित कुमार, गगनदीप पराशर, अनूप कुमार और मुजेश कुमार की ओर से चुनावी खर्च का ब्योरा उपलब्ध न करवाने पर खड़ा संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस जारी किए हैं। साथ ही देहरा से कांग्रेस उम्मीदवार विप्लव ठाकुर और जसवां परागपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र मनकोटिया और आजाद उम्मीदवार हंसराज को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप खर्चे का रिकॉर्ड न रखने पर नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के चुनावी खर्चे की अगली समीक्षा 7 नवंबर को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed