{"_id":"59e39cd04f1c1b78548b77c4","slug":"191508089040-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"657 छात्रों ने लिया इग्नू कोर्सों में दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
657 छात्रों ने लिया इग्नू कोर्सों में दाखिला
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के राजकीय महाविद्यालय इंदौरा स्थित अध्ययन केंद्र में जुलाई 2017 सत्र के लिए इंडक्शन बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदौरा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल रत्न वर्मा ने की। बैठक में लगभग 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। केंद्र के समन्वयक प्रो. राघविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जनवरी 2017 सत्र में 189 और जुलाई सत्र में 468 छात्रों सहित 657 छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों में दाखिला लिया है।
विज्ञापन
गुप्ता ने छात्रों को बीपीपी, बीए, बीकॉम, एमए, बीटीएस, डीएसएच्ई तथा अलग-अलग डिप्लोमा तथा प्रमाण पत्र कोर्सों की जानकारी दी। प्राचार्य अनिल रत्न वर्मा ने छात्रों को परिश्रम और लगन से पढ़ने के लिये प्रेरित किया। बैठक में प्रो. शशि भूषण, मनोहर लाल, दीप्ति, राजेश, मनीषा, राजेश कुमार तथा प्रो. धर्मपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन