फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   स्कूल वाहनों में नहीं होगी ओवरलोडिंग

स्कूल वाहनों में नहीं होगी ओवरलोडिंग

Sat, 17 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
स्कूल वाहनों में नहीं होगी ओवरलोडिंग
अब स्कूल वाहनों में नहीं होगी ओवरलोडिंग
विज्ञापन

प्रशासन ने जारी किए निर्देश, बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती
स्कूल प्रबंधकों से 15 अप्रैल तक प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट
पालमपुर (कांगड़ा)। स्कूलों में आने वाले बच्चों की गाड़ियों में ओवरलोडिंग नहीं होगी। स्कूलों के लिए लगे वाहनों का रंग पीला होगा। चालक और परिचालक के साथ स्कूल प्रधानाचार्य का फोन नंबर भी गाड़ी पर अंकित करना अनिवार्य कर दिया गया है। स्कूलों में आने वाले बच्चों की सुरक्षा देने के लिए प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं, इसकी रिपोर्ट स्कूल प्रबंधन को 15 अप्रैल तक प्रशासन को देनी होगी। एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा को बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। एसडीएम पालमपुर पकंज शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सड़क सुरक्षा तथा सड़क हादसों की रोकथाम पर चर्चा की गई। बैठक में स्कूलों के बच्चों की सुरक्षा और बचाव पर विशेष रूप में बात की गई। स्कूल वाहनों में प्राथमिक उपचार के साथ अग्निशमक यंत्र होना भी जरूरी कहा गया। एसडीएम ने सभी स्कूलों के प्रबंधकों से बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी के लिए कार्यशाला आदि लगाने का आह्वान किया। बैठक में डीएसपी विकास धीमान, नप

उपाध्यक्ष बलवंत ठाकुर, अधिशासी अभियंता विकास सूद, अधिशासी अभियंता संजय ठाकुर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सोनी, आरएम राज कुमार पाठक, कार्यकारी अधिकारी नप देशराज चौधरी, प्लानिंग ऑफिसर टीसीपी अमन सिपहिया समेत सेना, पुलिस, पेट्रोल पंप मालिक और विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा स्कूलों के प्रबंधकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed