फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पहली बार विस चुनाव लड़ेंगी इंदु गोस्वामी

पहली बार विस चुनाव लड़ेंगी इंदु गोस्वामी

Thu, 19 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
पहली बार विस चुनाव लड़ेंगी इंदु गोस्वामी
बैजनाथ (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और बैजनाथ निवासी इंदु गोस्वामी पालमपुर विस हलके से टिकट लेने में कामयाब रही हैं। वे पहली बार विधानसभा के समर में उतरेंगी। इससे पहले वर्ष 1998 में इंदु गोस्वामी बैजनाथ से टिकट की प्रबल दावेदार थीं और उस समय अंतिम क्षणों में दूलो राम को पार्टी टिकट मिला था।
विज्ञापन

अपने गृह क्षेत्र को छोड़कर बाहरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाली वे सुधीर शर्मा के बाद दूसरी उम्मीदवार बन गई हैं। सनातन धर्म कॉलेज बैजनाथ की छात्रा रहीं इंदु गोस्वामी ने छात्र जीवन से राजनीतिक पारी शुरू की। इंदु गोस्वामी 1986 से 1989 तक एबीवीपी की पदाधिकारी रहीं। उन्होंने 1990 से 1992 के बीच एबीवीपी की जिला सचिव के रूप में कार्य किया। 1992 से 1994 तक जिला उपाध्यक्ष, 1994 से 1996 तक प्रदेश सचिव, 1997 से 2002 तक दो बार प्रदेश महासचिव रहने के बाद वे 2007 से लेकर 2012 तक भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहीं । 2013 से 2016 के मध्य गोस्वामी ने प्रदेश सचिव के रूप में कार्य किया। 2016 में उन्हें प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी मिली। भाजपा सरकार के समय वे प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं। कयास लगाए जा रहे हैं कि पालमपुर से चुनाव जीतने पर उन्हें पार्टी बड़े ओहदे से नवाज सकती है। वहीं, इंदु गोस्वामी का कहना है कि उन्होंने सदैव पार्टी हित में कार्य किया है और पालमपुर की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देती है तो वह लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed