फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   वीरभद्र ने किया पॉवर लिरफ़्टंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

वीरभद्र ने किया पॉवर लिरफ़्टंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

Fri, 23 Nov 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
वीरभद्र ने किया पॉवर लिरफ़्टंग प्रतियोगिता का शुभारंभ
वीरभद्र सिंह ने किया पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

पहले दिन के मुकाबलों में जेएंडके, यूपी और हरियाणा ने किया क्वालीफाई
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मशाला के वंडर वर्ड होटल में नार्थ जॉन महिला पुरुष पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। वीरभद्र सिंह ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि व्यक्तित्व विकास में खेलें अहम भूमिका निभाती हैं। सरकारों को हर खेल को प्रोत्साहन देना चाहिए। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में वीरभद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सभी जिलों में एक समान विकास करवाना चाहिए। दूसरी राजधानी धर्मशाला का दर्जा छीनने की बात करने वाले लोग नासमझ हैं। प्रतियोगिता में आठ प्रदेशों जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के करीब 300 महिला-पुरष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन रात करीब 10 बजे तक विभिन्न भार वर्गों के खिलाड़ियों में मुकाबले हुए। 53 किलोग्राम भार वर्ग के पहले राउंड में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया। 70 किलोग्राम भार वर्ग के पहले राउंड में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों और 83 किलोग्राम भार वर्ग के पहले राउंड में हरियाणा के महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया। शनिवार को अन्य प्रदेशों के खिलाड़ी मुकाबलों में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कांगड़ा जिला से कांग्रेस विधायक पवन काजल, पूर्व विधायक अजय महाजन और परागपुर से प्रत्याशी रहे सुरेंद्र मनकोटिया और पार्टी नेता कुलदीप ठाकुर सहित कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed