Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gaggal Airport expansion: 73 crore distributed to affected parties within two days

गगल एयरपोर्ट विस्तार : प्रभावितों को दो दिन में बांटे 73 करोड़

Fri, 06 Nov 2026 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 06 Nov 2026 05:10 AM IST
विज्ञापन
Gaggal Airport expansion: 73 crore distributed to affected parties within two days
गगल (कांगड़ा)। गगल हवाई अड्डा विस्तारीकरण परियोजना के प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार ने 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि जारी की है। इसके बाद प्रशासन ने मुआवजा और पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन (आरएंडआर) राशि वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को 41 करोड़ और वीरवार को 32 करोड़ रुपये की राशि प्रभावित परिवारों के लिए जारी की गई। दो दिन में जारी 73 करोड़ रुपये अगले दो से तीन दिन में लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच जाएंगे। मकान खाली करने संबंधी शपथ पत्र जमा करवाने वाले परिवारों को भुगतान में प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन


एसडीएम कांगड़ा अंजलि गर्ग ने बताया कि प्रभावितों को मुआवजा और आरएंडआर राशि देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने शेष प्रभावित परिवारों से मकान खाली करने संबंधी शपथ पत्र जल्द प्रशासन के पास जमा करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed