{"_id":"6aece9c91d3c7899ff0e2670","slug":"you-will-have-to-wait-until-bhai-dooj-to-get-an-ultrasound-done-kangra-news-c-399-dsl1018-549362-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए भाई दूज तक करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए भाई दूज तक करना होगा इंतजार
विज्ञापन
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मरीजों को भाई दूज (11 नवंबर) तक इंतजार करना पड़ेगा। अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर चले जाने से यह सुविधा पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते गर्भवती महिलाओं और पेट की बीमारियों से पीड़ित मरीजों को निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए यह जांच निशुल्क होती है। निजी केंद्रों में उन्हें 1,000 से 1,500 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी दूर करने के लिए तीन माह पहले दूसरे विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश जारी हुए थे लेकिन उन्होंने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला है। इस वजह से पूरी व्यवस्था एक ही रेडियोलॉजिस्ट के भरोसे चल रही है।
विज्ञापन
-- --
अस्पताल की एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर हैं। इस कारण अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद है। तैनात की गईं दूसरी विशेषज्ञ ने अब तक ज्वाइन नहीं किया है और न ही इस संबंध में कोई सूचना दी है। -डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल, धर्मशाला