{"_id":"5bd750e6bdec2269503606f6","slug":"171540837606-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई शाहपुर में 200 को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई शाहपुर में 200 को मिलेगा रोजगार
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर (कांगड़ा)। आईटीआई शाहपुर में 31 अक्तूबर को चेन्नई की एलएनटी कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से 200 प्रशिक्षित युवाओं को नियमित नौकरी देगी। 31 अक्तूबर को युवाओं की लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद चयनित युवाओं का एक नवंबर को साक्षात्कार होगा।
इस कैंपस साक्षात्कार में वे युवा भाग ले सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच हो और जिन्होंने फिटर, कारपेंटर आदि व्यवसायों में 2017 और 2018 में राजकीय आईटीआई से पासआउट किया हो। उन्होंने बताया कि अपीयरिंग फिटर, कारपेंटर भी इसमें भाग ले सकते हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य ई. एसके लखनपाल ने बताया कि चयनित युवाओं को 10000 रुपये मासिक फ्रंटलाइन सुपरवाइजर ट्रेनी के रूप में सैलरी दी जाएगी और 1 साल बाद 16 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन युवा अपना बायोडाटा, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, शिक्षा और तकनीकी शिक्षा से संबंधित समस्त प्रमाण पत्र और 2 पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ लाएं।