फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बड़ा भंगाल में फंसे भेड़ पालकों की सुध ले सरकार: सभा

बड़ा भंगाल में फंसे भेड़ पालकों की सुध ले सरकार: सभा

Thu, 11 Oct 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बड़ा भंगाल में फंसे भेड़ पालकों की सुध ले सरकार: सभा
बड़ा भंगाल में फंसे भेड़पालकों की सुध ले सरकार
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल घुमंतू पशुपालक महासभा की बैठक पपरोला के ठारू में सभा के अध्यक्ष राजकुमार भट्ट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले की सबसे दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल में अब तक फंसे भेड़ पालकों को लेकर कोई भी सकारात्मक कदम न उठाए जाने को लेकर सरकार के प्रति रोष प्रकट किया गया। किसान सभा के तहसील कमेटी अध्यक्ष अक्षय जसरोटिया ने कहा कि बड़ा भंगाल की धारों में अब भी 30 से 40 ढेरे हैं और इनमें 400 के करीब भेड़ बकरियां और घोड़े अब भी फंसे हुए हैं। बड़ा भंगाल की धारों में फंसे इन भेड़पालकों को बाहर निकालने के लिए बुजुर्ग भेड़पालकों से विचार करके सरकार और प्रशासन के समक्ष बात रखी जाएगी। उन्होंने सरकार और प्रशासन से भारी बर्फबारी के कारण मरालाधार में बर्फ में दफन होने वाले 26 वर्षीय भेड़ पालक राकेश कुमार के शव को हेलीकॉप्टर से तलाश करके परिजनों को सौंपने सहित अन्य भेड़पालकों और उनके पशुधन को सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि 17 अक्तूबर को प्रस्तावित महासभा का राज्य स्तर का सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। इस अवसर पर महासभा के सदस्य नवल, रंजीत पंदरी देवी, यशपाल, शाली ग्राम और मेघराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed