फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   हुड़दंगी बाइकर्ज पर एसडीएम ने कसा शिकंजा

हुड़दंगी बाइकर्ज पर एसडीएम ने कसा शिकंजा

Thu, 19 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
हुड़दंगी बाइकर्ज पर एसडीएम ने कसा शिकंजा
तेज रफ्तार और हुड़दंगी बाइक चालकों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन

एसडीएम ने कॉलेज के बाहर लगाया नाका, 50 से ज्यादा के काटे चालान
9000 रुपये वसूला राजस्व, आगे भी जारी रहेगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। कॉलेज के बाहर बाइकों से हुड़दंग मचाने और तेज रफ्तार चालकों पर शिकंजा कसने के लिए वीरवार को एसडीएम धर्मशाला ने खुद मोर्चा संभाला। एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रामोत्रा ने कॉलेज गेट के बाहर नाका लगाया। इस दौरान यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले 50 से ज्यादा वाहन चालकों के चालान काटे गए, जबकि 9000 रुपये का राजस्व सरकारी कोष में जमा करवाया गया। एसडीएम ने बताया कि कॉलेज के बाहर बाइकर्स के हुड़दंग मचाने की काफी शिकायतें मिल रही थीं। इससे जहां कॉलेज में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी झेली पड़ रही थी, वहीं राहगीर भी काफी परेशान थे। इसी पर संज्ञान लेते हुए वीरवार को इन हुड़दंगी बाइकर्स पर शिकंजा कसने के लिए यह नाका लगाया गया था। उन्होंने कहा कि उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


जिला में 417 के चालान काट वसूले एक लाख
वहीं, कांगड़ा पुलिस ने भी यातायात नियमों की उल्लंघना पर शिकंजा कसते हुए कांगड़ा के विभिन्न स्थानों पर 417 वाहन चालकों के चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने 1,02,100 रुपये जुर्माना वसूल कर सरकारी कोष में जमा करवाया। वहीं, अवैध खनन पर छह वाहन के चालान कर 33,800 रुपये, जबकि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर 24 लोगों से 1550 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed