{"_id":"5ae218d84f1c1b65098b682a","slug":"171524766936-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबों में घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग करने के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबों में घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग करने के खिलाफ कार्रवाई
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
ढाबों में छापामारी, घरेलू गैस सिलिंडर जब्त
धीरा (कांगड़ा)। धीरा बाजार में व्यवसायिक कार्य में घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग करने के खिलाफ छापामारी की गई। साथ ही प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई कर चालान काटे गए हैं। एसडीएम धीरा संजय कुमार ने पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह, खाद्य निरीक्षक तरुण सूद, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता शशिकांत गुलेरिया, धीरा के कानूनगो जितेंद्र और अन्य सहयोगियों के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चालान किए हैं। दुकानों में रेट लिस्ट न लगाने वाले दुकानदारों के भी चालान किए गए हैं। एसडीएम संजय कुमार ने सभी दुकानदारों से प्लास्टिक लिफाफों का उपयोग न करने, अपनी दुकानों में मूल्य सूची लगाने, होटलों और ढाबों में रसोई गैस के घरेलू सिलिंडर का उपयोग न करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस का दुकानों में उपयोग करने पर एक गैस सिलेंडर जब्त किया गया है। साथ ही अन्य दुकानदारों के चालान किए।