{"_id":"5adf79fb4f1c1b65098b6282","slug":"171524595195-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल-चालक बनने को पर्सनल इंटरव्यू देंगे 5","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल-चालक बनने को पर्सनल इंटरव्यू देंगे 5
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कांस्टेबल-चालक बनने को 587 अभ्यर्थी देंगे साक्षात्कार
171 पुरुष आरक्षी तो 22 चालकों के लिए चल रही है भर्ती प्रक्रिया
2015-16 वर्ष के बैकलाग के भी भरे जाने हैं 33 पद
विपिन चौधरी
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में पुरुष आरक्षियों और चालकों के 226 रिक्त पदों पर 587 पात्र अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। इनमें से 171 पद पुरुष आरक्षियों के भरे जाने हैं, जबकि 22 पदों पर चालकों की भर्ती की जानी है। इसके अलावा जिला कांगड़ा में पुलिस विभाग में बैकलाग के भी 33 पद भरे जाने हैं। इनमें से 2015 से 12, जबकि 2016 से 21 पदों को नहीं भरा जा सका था। इन पदों को भरने के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार 26 अप्रैल से दो मई तक एसपी कार्यालय धर्मशाला में होंगे।
बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन ने 26 अप्रैल को 78, 27 को 85, 28 को 84, 29 को 70 और 30 अप्रैल को 88 पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए हैं। इसके अलावा पहली मई को 87, जबकि व्यक्तिगत साक्षात्कार के अंतिम दिन दो मई को 75 पात्र पुरुष अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे गए हैं। उल्लेखनीय है कि जिला कांगड़ा में पुरुष, महिला आरक्षियों और चालकों के कुल 269 पदों पर व्यक्तिगत साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। इनमें से महिला आरक्षियों के 43 पदों पर साक्षात्कार का दौर चला हुआ है, जिनमें से पहले दिन 83 पात्र महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जबकि मंगलवार को 74 और बुधवार को 78 पात्र महिला अभ्यर्थियों का व्यक्तिगत साक्षात्कार होना है।
-जिला कांगड़ा में कुल 269 पदों के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार चल रहे हैं। इनमें से 43 महिला, 171 पुरुष आरक्षी, जबकि 22 पद चालकों के हैं। इसके अलावा बैकलॉग के भी 33 पदों को भरा जाना है। - संतोष पटियाल, एसपी कांगड़ा