फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बाहर से दवाई खरीद पर मंत्री ने किए प्रश्न

बाहर से दवाई खरीद पर मंत्री ने किए प्रश्न

Mon, 15 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
बाहर से दवाई खरीद पर मंत्री ने किए प्रश्न
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने सोमवार को सिविल अस्पताल पालमपुर का निरीक्षण कर डॉक्टरों की सेवाओं से लेकर सफाई कर्मचारियों के झाड़ू तक का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पतालों में चल रही गतिविधियों का जायजा लिया। मंत्री ने वार्ड में जाकर मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। साथ ही अस्पताल के भोजनालय भी निरीक्षण किया।

सोमवार को सिविल अस्पताल में टीबी को लेकर शुरू की गई योजना एसीएफ का शुभारंभ करने के बाद परमार सीधे मरीजों के वार्ड में गए। इसमें उन्होंने मरीजों से बात कर अस्पताल में दवाइयों और मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। एक मरीज के पास पड़ी दवाई को लेकर भी उन्होंने अस्पताल प्रशासन से सवाल पूछा कि क्या यह दवाई अस्पताल में नहीं मिलती। इस पर अस्पताल प्रशासन का कहना था कि यह अस्पताल में मिल रही 330 दवाइयों में नहीं आती। इस पर परमार चुप तो हो गए, लेकिन वे इस जवाब से संतुष्ट नहीं दिखे। लिहाजा, उन्होंने अस्पताल प्रशासन को इस दवाई का नाम लिख कर देने को कहा, जबकि एक सांस की मरीज से बात कर उन्होंने वार्ड में मौजूद नर्स को बुलाकर पूछ लिया कि नर्स की क्या ड्यूटी होती है। इस पर उन्होंने नर्स से कई सवाल जवाब किए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से अस्पताल की सफाई को लेकर विशेष ध्यान देने को कहा। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल में चल रही गतिविधियों से संतुष्ट दिखे, लेकिन तेवर कड़क भी दिखे। इस मौके पर उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, अस्पताल के एमएस डॉ. विनय महाजन और डॉ. जयदेश राणा भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed