फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मुरब्बों की पेशकश को नामंजूर करें पौंग बांध विस्थापित

मुरब्बों की पेशकश को नामंजूर करें पौंग बांध विस्थापित

Sat, 14 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मुरब्बों की पेशकश को नामंजूर करें पौंग बांध विस्थापित
मुरब्बों की पेशकश को नामंजूर करें पौंग बांध विस्थापित
विज्ञापन

विस्थापित संघर्ष समिति ने बैठक कर दी सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। पौंग बांध विस्थापित संघर्ष समिति की बैठक नगरोटा सूरियां में समिति के अध्यक्ष तीर्थ राम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के सभी पौंग बांध विस्थापितों को सुझाव देते हुए कहा कि हाल ही में 256 मुरब्बों की अलॉटमेंट की लिस्ट आई है, जिसमें 150 लोगों को मुरब्बे लेने की पेशकश के लिए आमंत्रित किया गया। विस्थापित भाइयों से अनुरोध है कि वह ऐसे हर मुरब्बे की पेशकश को नामंजूर करें, जिनके साथ सीएडी (करनाल एरिया डेवलपमेंट) विभाग की रिपोर्ट संलग्न न हो। उन्होंने राजस्थान सरकार को आड़े हाथ लेते हुए विस्थापितों को समझाया कि आवंटन हेतु आरक्षित की गई 2-20 लाख एकड़ कमांड भूमि राजस्थान सरकार ने ज्यादातर अपने अपात्र लोगों में आवंटित कर रखी है। इसे वापस पौंगबांध विस्थापितों को लौटना नहीं चाह रही है। तीर्थ राम शर्मा ने कहा कि ऐसी विस्थापित विरोधी सरकार से पौंग बांध विस्थापितों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए। बैठक में समिति उपाध्यक्ष रामकुमार, शेर सिंह, नरदेव अवस्थी, जोगिंदर सिंह, मदनलाल शास्त्री, पाल कुमार आदि कई पौंग बांध विस्थापित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed