{"_id":"5ad63a684f1c1b340a8b50b3","slug":"161523989096-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने में कंडवाल-बोड़ बाइपास पर नहीं कोई फैसला: संघर्ष समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने में कंडवाल-बोड़ बाइपास पर नहीं कोई फैसला: संघर्ष समिति
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
दो महीने में कंडवाल-बोड़ बाईपास पर नहीं हुआ फैसला
संघर्ष समितिने कहा, फिर से केंद्रीय मंत्री के समक्ष मामला उठाएं सांसद
अमर उजाला ब्यूरो
जसूर(कांगड़ा)। फोरलेन संघर्ष समिति नूरपुर, मार्केट वेलफेयर कमेटी जसूर और व्यापार मंडल जसूर की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में कंडवाल से बोड़ तक के बाईपास सड़क के लिए दो माह से किए जा रहे प्रयासों और परिणामों की समीक्षा की गई।
बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कांगड़ा-चंबा के सांसद शांता कुमार के प्रयासों के चलते जहां फोरलेन प्रोजेक्ट की एक उच्च अधिकारी की ओर से इस क्षेत्र का दौरा किया गया। जिसमें समिति के बताए गए बाईपास की संभावना पर प्रोजेक्ट अधिकारी से मंथन किया गया। इसके अलावा सांसद ने संदर्भ में केंद्रीय भूतल और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इस प्रस्ताव से अवगत करवाया गया। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि चूंकि अभी तक संबंधित विभाग के मंत्री ने किसी भी निर्णय पर फैसला नहीं नहीं किया गया है जिसके चलते संघर्ष समिति ने सांसद शांता कुमार से आग्रह किया है कि इस संबंध में संबंधित मंत्री से पुन: संपर्क करें और फैसले से समिति को अवगत करवाएं। बैठक में प्रभावित लोगों से भी आग्रह किया गया कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आएं तथा अपने हक की लड़ाई के खातिर अगर धरना प्रदर्शन या भूख हड़ताल की नौबत आती है तो उसके लिए भी तैयार करें। बैठक में संघर्ष समिति अध्यक्ष विजय सिंह, सुदर्शन शर्मा, बलदेव पठानिया, मार्केट वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष डॉ.चंद्र, अशोक शर्मा, रघुनाथ शर्मा, उपेंद्र गुप्ता, व्यापार मंडल जसूर के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव राजू और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
कोट्स
सांसद शांता कुमार ने कहा कि फोरलेन संघर्ष समिति के सुझावों व बाईपास विकल्प बारे केंद्रीय भूतल व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष रखा गया है। फोरलेन प्रोजेक्ट के कुछ निश्चित मापदंड बनाये गये है। प्रयास रहेगा कि लोगों की उचित मांगों को पूरा ध्यान में रखा जाये।