{"_id":"5aaff76e4f1c1b8f778b6612","slug":"161521481582-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफर एक्ट का शिक्षकों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफर एक्ट का शिक्षकों ने किया विरोध
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों को मंजूर नहीं तबादला अधिनियम
कहा-सरकार चाहे तो स्थानांतरण नीति बनाए
शिक्षक संघों की ज्वाइंट कमेटी ने भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षकों के लिए बनाए गए तबादला अधिनियम (ट्रांसफर एक्ट) का शिक्षकों ने एकजुट होकर विरोध किया है। शिक्षकों का मानना है कि ट्रांसफर एक्ट का शिक्षक विरोध करते हैं। उनका कहना है कि सरकार चाहे तो स्थानांतरण नीति बना सकती है। यदि सरकार शिक्षकों पर ट्रांसफर एक्ट थोपती है, तो इसका पुरजोर विरोध होगा। शिक्षक संघों की संयुक्त कमेटी ने उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला कांगड़ा दीपक किनायत के माध्यम से एक्ट के विरोध का प्रस्ताव राज्यपाल देवव्रत आचार्य, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज और उपायुक्त कांगड़ा को प्रस्ताव भेजा। प्राथमिक शिक्षक संघ राज्य अध्यक्ष गुरचरण सिंह बेदी, हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला कांगड़ा अध्यक्ष नरेश धीमान, मुख्याध्यापक संवर्ग अधिकारी संघ अध्यक्ष पवन कुमार, स्कूल प्रधानाचार्य एवं निरीक्षण अधिकारी संघ अध्यक्ष विजय गुलेरिया, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ प्रधान संजय पीसी और खंड अध्यक्ष पंकज मनकोटिया, हिमाचल प्रदेश पदोन्नत प्रवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष सतीश धीमान, बीआरसीसी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार और सचिव संतोष पराशर ने दो टूक कहा कि शिक्षकों के हितों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। सरकार एक्ट की आड़ में अध्यापकों को प्रताड़ित न करे। ट्रांसफर एक्ट बनाना है तो सभी प्रकार के कर्मचारियों के लिए बनाया जाए अन्यथा अध्यापक संघ इसका पुरजोर विरोध करेगा। ट्रांसफर एक्ट प्रदेश की भौगोलिक परिस्थतियों पर आधारित नहीं है। इस अवसर पर विभिन्न संघों के पदाधिकारियों के अतिरिक्त नरदेव सिंह पीटीएफ प्रधान देहरा, पंकज मनकोटिया रैत, संतोष पराशर वित्त सचिव एचजीटीयू कांगड़ा, शिव कुमार रक्कड़, संगीत धीमान पालमपुर, अरुण शर्मा और विजय गुलेरिया आदि मौजूद रहे।