{"_id":"5aad55684f1c1b68248b5d2c","slug":"161521309032-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास नदी में डूबा युवक, पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यास नदी में डूबा युवक, पुलिस कर रही तलाश
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यास में डूबा युवक, पुलिस कर रही तलाश
डमटाल/इंदौरा(कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा के तहत सुरड़वां निवासी 29 वर्षीय एक युवक ब्यास नदी में डूब गया। घटना शनिवार शाम करीब तीन बजे की है। युवक नदी को पार कर रहा था कि पानी के बहाव में बह गया। अभी तक युवक का कोई अता-पता नहीं चला है। एसडीपीओ नूरपुर नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को स्थानीय लोगों ने इसके बारे में सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही इंदौरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक जिस समय युवक सुरड़वां में नदी पार कर रहा था तो कुछ स्थानीय लोग वहां मवेशियों को पानी पिलाने के लिए गए हुए थे। उन्होंने देखा कि अश्विनी कुमार पुत्र प्रेम चंद निवासी गांव सुरड़वां तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा नदी पार कर रहा था। इस दौरान वह अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया। युवक की कुछ साल पहले ही शादी हुई थी और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने युवक के पानी में बहने की सूचना विभिन्न स्थानों में दे दी है। युवक को ढूंढने के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, गोताखोर और अन्य टीमें जगह-जगह पर भेज दी गई हैं।