{"_id":"5aaab1964f1c1b01768b56f7","slug":"161521136022-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नोतरी में एफडब्ल्यू टेलर टीम बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नोतरी में एफडब्ल्यू टेलर टीम बनीं विजेता
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रश्नोतरी में एफडब्ल्यू टेलर टीम विजेता
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नगरोटा बगवां के वाणिज्य विभाग की कॉमर्स सोसाइटी की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य अशोक गुप्ता ने इसका शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया। टीम अब्राहम मेस्लो, हेनरी फियोल, पीटर एफ ड्रकर, एडम स्मिथ और एफडब्ल्यू टेलर इत्यादि टीमों का गठन कर विषय एवं सामान्य ज्ञान पर प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें सविता, प्रीति, रूपाली और स्वाति की एफडब्ल्यू टेलर टीम प्रथम, शिल्पा, साक्षी, आरती और नेहा की हेनरी फियोल टीम दूसरे, जबकि विक्रांत, शिवाली, काजल और शिवानी की एडम स्मिथ टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता टीमों को प्राचार्य अशोक गुप्ता ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. अनिल खट्टा, डॉ. महिंद्र चौहान, प्रो. संजीव शर्मा, डॉ. मनजीत सिंह, डॉ. राजीव कुमार, प्रो. एस रंधावा और वीएस अटवाल आदि मौजूद रहे।