फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नूरपुर में फ्लोटिंग वोटर के हाथ जीत की चाबी

नूरपुर में फ्लोटिंग वोटर के हाथ जीत की चाबी

Sun, 05 Nov 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में फ्लोटिंग वोटर के हाथ जीत की चाबी
रितेश महाजन
विज्ञापन

नूरपुर (कांगड़ा)। बेशक इस बार नूरपुर विधानसभा सीट पर शहरी और ग्रामीण मतदाताओं की संख्या 82 हजार से ज्यादा है, लेकिन यहां कुर्सी का फैसला महज 6 से 7 फीसदी मतदाता ही कर जाते हैं। पिछले दो विस चुनाव गवाह हैं कि नूरपुर विस सीट में फ्लोटिंग वोटर किसी को भी सत्ता से हटाने या सिंहासन पर बिठाने के लिए काफी हैं।
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में नूरपुर विस सीट पर फ्लोटिंग वोटर ने हार-जीत का फैसला करने में अहम भूमिका निभाई थी। इस चुनाव में नूरपुर विस सीट पर कुल 72,585 में से 56,801 मतदाताओं ने मतदान किया था, लेकिन 2007 के चुनाव की तर्ज पर पिछली मर्तबा भी करीब छह फीसदी फ्लोटिंग वोटरों ने बाजी पलट दी थी। पिछले विस चुनाव के नतीजों पर नजर दौड़ाएं तो वर्ष 2007 के चुनाव में 6.37 प्रतिशत फ्लोटिंग वोटरों ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी राकेश पठानिया को नूरपुर का सरताज बनाया था। उस समय निवर्तमान विधायक राकेश पठानिया को कुल 65,344 मतों में से 29,128 यानी 44.57 फीसदी मत मिले थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन को 24,963 मत हासिल हुए थे। यानी अजय महाजन को 38.20 फीसदी मतों से ही संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस के मुकाबले महज 6.37 फीसदी ज्यादा वोट मिलने के चलते आजाद उम्मीदवार राकेश पठानिया ने 4165 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। जबकि पिछले चुनाव में बसपा प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया 10.05 फीसदी मत लेकर तीसरे और भाजपा मात्र 6.12 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर लुढ़क गई थी। वर्ष 2012 में 12वीं विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 56,801 मतों में से 26,546 मत (46.73 फीसदी) मिले, वहीं दूसरी बार लगातार निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे राकेश पठानिया को 23,179 यानी 40.81 प्रतिशत मत मिले थे, लेकिन इसी वोट स्विंग के चलते कांग्रेस के अजय महाजन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आजाद उम्मीदवार राकेश पठानिया को 3367 मतों से पटकनी देने में कामयाब रहे। इस चुनाव में 5 से 6 फीसदी फ्लोटिंग मतदाताओं ने कांग्रेस के अजय महाजन को जीत का सेहरा पहनाया, वहीं करीब 3 फीसदी वोट स्विंग कांग्रेस की तरफ होने से राकेश पठानिया को महज 5.92 फीसदी कम वोट मिलने से अपनी सीट गंवानी पड़ी थी।
विज्ञापन

बाक्स
शहरी मतदाता ने दिलाई थी अजय को जीत
2012 के विस चुनाव में नूरपुर के शहरी मतदाताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अजय महाजन को शहर के सभी 10 वार्डों से 1809 मतों की लीड लेकर पहली बार विस पहुंचने का रास्ता बनाया था। उन्हें शहर में कुल 4921 वैध मतों में से 3187 मत मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार राकेश पठानिया को महज 1380 वोट ही मिल पाए। शहरी मतदाताओं के एकतरफा जनादेश के साथ ही अजय महाजन कुल 68 पोलिंग स्टेशनों पर बढ़त हासिल कर पहली बार जीतने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed