फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सावन माह के पहले सोमवार सैंकड़ों ने नवाया शीश

सावन माह के पहले सोमवार सैंकड़ों ने नवाया शीश

Tue, 17 Jul 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
सावन माह के पहले सोमवार सैंकड़ों ने नवाया शीश
बैजनाथ (कांगड़ा)। सावन माह के पहले सोमवार को बैजनाथ शिव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। सुबह बारिश होने के बावजूद भी शिव के भक्तों में आस्था कम नहीं हुई। मंदिर में दर्शनों के लिए सुबह ही लंबी लाइनें लग गईं। इसके अलावा जिले के अन्य शिव मंदिरों में भी भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

बैजनाथ में सुबह साढ़े तीन बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। प्रशासन की ओर से तहसीलदार विचित्र सिंह ठाकुर और मंदिर न्यास के सदस्यों ने मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पहले सोमवार मेले के दिन विधायक मुलख राज प्रेमी ने मंदिर में जाकर माथा टेका। समाजसेवी एवं पूर्व मंदिर कमेटी सदस्य घनश्याम अवस्थी और इंद्र नंदा ने भंडारा लगाया। मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार बैजनाथ विचित्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पहले मेले में प्रशासन की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। फिर भी अगले सोमवार में मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए और अच्छे ढंग से व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को बारिश से बचने के लिए वाटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन



खीर गंगा घाट पर बढ़ाई सुरक्षा
खीर गंगा घाट पर सोमवार सुबह बिनवा खड्ड का पानी घाट पर आ पहुंचा। इससे वहां दिनभर एक महिला पुलिस आरक्षी और दो पुरुष आरक्षियों को सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया था। मंदिर न्यास ने महिलाओं के लिए अलग स्नानागार की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed