फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में चैत्र नवरात्र में हुई धनवर्षा

शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में चैत्र नवरात्र में हुई धनवर्षा

Thu, 29 Mar 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में चैत्र नवरात्र में हुई धनवर्षा
कपिल शर्मा
विज्ञापन

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में चैत्र नवरात्र में श्रद्धालुओं ने वर्ष 2017 की तुलना में इस बार रिकॉर्ड तोड़ कर लाखों रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जो कि मंदिर के कुशल प्रबंधन की बदौलत संभव हो पाया है। देश-विदेश से चैत्र नवरात्र के 10 दिन में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शनों को पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2017 में चैत्र नवरात्र में जहां नकद चढावा 59 लाख 76 हजार 551 रुपये रहा था। जबकि वर्ष 2018 के चैत्र नवरात्र के 10 दिनों में नकद चढ़ावा 61 लाख 22 हजार 295 दर्ज हुआ है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 1 लाख 45 हजार 744 रुपये की बढ़ोतरी है। इसके अलावा सोना 51 ग्राम 600 मिली ग्राम, चांदी 4 किलो 209 ग्राम, विदेशी मुद्रा 652 डालर यूएसए, 315 पाउंड इंग्लैंड, 365 केनेडा डालर, 5 दिराम अरब अमीरात, 121 रियाल सउदी अरब से श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला को अर्पित किए। मंदिर प्रशासन की ओर सहायक मंदिर आयुक्त राकेश शर्मा के निर्देशानुसार मंदिर अधिकारी वेद प्रकाश अग्निहोत्री की टीम ने मंदिर में नवरात्रों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को पूरा ख्याल रखा। इसके अलावा विद्युत विभाग एसडीओ एमपी कुमार जेई अजय शर्मा ने भी विद्युत आपूर्ति में कोई भी बाधा नहीं पहुंचने दी। नगर परिषद अध्यक्ष भावना सूद कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार जेई कमलकांत की टीम ने भी नवरात्र में अहम भूमिका अदा की कुल मिलाकर समस्त विभागीय प्रयासों से नवरात्र का शानदार प्रबंधन रहा। सहायक मंदिर आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि नवरात्र के बाद चढ़ावे में पिछले वर्ष से ज्यादा बढोतरी हुई है। मंदिर अधिकारी वेद प्रकाश अग्निहोत्री के कुशल प्रबंधन और समस्त विभागों शहरवासियों के सहयोग से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed