{"_id":"5a1862334f1c1b0d698bdeeb","slug":"151511547443-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक का पर्याय बने बंदरों ने घायल किया बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक का पर्याय बने बंदरों ने घायल किया बुजुर्ग
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। क्षेत्र में फसलों की बर्बादी का एक बड़ा कारण बन चुके बंदरों ने अब घरों की ओर रुख कर आम लोगों पर हमले कर उन्हें घायल करना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को विकास खंड नगरोटा बगवां की सुन्हीं पंचायत में देखने को मिला है।
पंचायत के टीका टिकरी में लगभग 60 वर्षीय एक व्यक्ति ओम प्रकाश शर्मा के घर बंदरों के बड़े झुंड ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना उस समय घटी, जब उक्त व्यक्ति अपने घर में घुसे बंदरों को खदेड़ कर दूर भगाने की कोशिश कर रहा था। मौके पर पहुंचे पंचायत के उपप्रधान रमेश कुमार काथा ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर बाद लगभग 200 बंदरों का एक झुंड ओम प्रकाश के घर के साथ लगते उनके खेतों और उनके स्लेटपोश मकान के इर्द-गिर्द इकट्ठा हो होकर उत्पाद मचाने लगा। नुकसान के भय से ओम प्रकाश ने बंदरों को वहां से भगाने का प्रयास किया, लेकिन बंदरों ने उन पर हमला बोल कर उन्हें घायल कर दिया। इतने में शोर सुनकर वहां आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने शोर मचाकर बंदरों को वहां से भगाया। रमेश कुमार ने बताया कि चिकित्सक को गांव में बुलाकर घायल ओम प्रकाश का उपचार कराया गया।