{"_id":"5bedbdc3bdec22697a0f4bf1","slug":"141542307267-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम पैकेज
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रियुंड बर्फ से लकदक, धर्मशाला पर्यटकों से गुलजार
बर्फबारी देखने को दिसंबर के लिए अभी से बुकिंग करवा रहे पर्यटक
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते खस्ताहाल चल रहे धर्मशाला-मैकलोडगंज के पर्यटन में हल्का उछाल आया है। दुनिया भर में विख्यात पर्यटन स्थल त्रियुंड बर्फ से लकदक हो गया है
ठंड बढ़ने के बाद धर्मशाला और मैकलोडगंज में पर्यटकों की संख्या में तेजी आई है। पर्यटन निगम के धर्मशाला सर्किल के होटलों में आक्यूपेंसी रेट 65 फीसदी पहुंच गया है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस महीने यह ऑक्यूपेंसी रेट करीब 5 से 10 फीसदी ज्यादा है। दिल्ली से धर्मशाला घूमने आए पर्यटक रोबिन और उसके दोस्तों साहिल, राकेश ने बताया कि मौसम सुहावना होने की बात पता चलते ही उन्होंने धर्मशाला में वीकेंड पर आने का प्लान बना लिया। यहां आकर वाकई में पता चला कि धर्मशाला कितना खूबसूरत है। पर्यटन निगम धर्मशाला सर्किल के एजीएम अश्वनी सोनी ने बताया कि मौसम सुहावना होने से धर्मशाला में पर्यटकों की संख्या में उछाल आया है। ऑक्यूपेंसी रेट बढ़ा है। दिसंबर में बर्फबारी के दर्शन करने के लिए अभी से पर्यटक धर्मशाला के होटलों में बुकिंग करवा रहे हैं।
उधर, होटल एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने बताया कि धर्मशाला में वीकेंड पर इन दिनों पड़ोसी राज्यों से पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। हालांकि, गुजरात, केरल जैसे दूसरे राज्यों से पर्यटक नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
पालमपुर सबसे ठंडा शहर रहा
बारिश और बर्फबारी के चलते धर्मशाला सहित पूरे जिले में ठंड बढ़ गई है। लोगों को घरों और दफ्तरों में हीटर सेंकने के मजबूर होना पड़ रहा है। जिला कांगड़ा में बुधवार और वीरवार को पालमपुर सबसे ठंडा शहर रहा। वीरवार को धर्मशाला का न्यूनतम तापमान 8.8 और पालमपुर का 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जिला कांगड़ा में बारिश भी सबसे ज्यादा पालमपुर में 22 मिलीमीटर हुई जबकि धर्मशाला में 16.6 मिलीमीटर बारिश हुई।
कहां कितना तापमान
पालमपुर : 11 नवंबर (8.0), 12 नवंबर (9.5), 13 नवंबर (9.5), 14 नवंबर (8.5), 15 नवंबर (6.5)
धर्मशाला : 11 नवंबर (9.8), 12 नवंबर (9.6), 13 नवंबर (9.8), 14 नवंबर (9.8), 15 नवंबर (8.8)