फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अगले महीने कांगड़ा में मनाया जाएगा त्रिर्गत उत्सव

अगले महीने कांगड़ा में मनाया जाएगा त्रिर्गत उत्सव

Thu, 11 Oct 2018 12:39 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
अगले महीने कांगड़ा में मनाया जाएगा त्रिर्गत उत्सव
अगले महीने कांगड़ा में मनाया जाएगा त्रिगर्त उत्सव
विज्ञापन

जिलेभर में किया जाएगा कार्यक्रमों का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला (कांगड़ा)। अगले महीने कांगड़ा जिले में त्रिगर्त उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने कहा कि महीने भर चलने वाले इस उत्सव में लोगों को कांगड़ा की कला, संस्कृति एवं इतिहास के विविध पहलुओं से रूबरू करवाने के लिए जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। बुधवार को उपायुक्त ने त्रिगर्त उत्सव के आयोजन को लेकर कार्य योजना बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों में त्रिगर्त के नाम से दर्ज कांगड़ा का रोम-रोम प्रकृति, कला-संस्कृति, इतिहास और धर्म के विविध आख्यानों से सराबोर है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव पहली से 30 नवंबर तक चलेगा। इसे लेकर 16 अक्तूबर को होने वाली बैठक में कार्यक्रमों के लिए स्थलों एवं समय का निर्धारण किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मस्त राम भारद्वाज, जिला पर्यटन विकास अधिकारी डॉ. मधु चौधरी, साहित्यकार गौतम शर्मा व्यथित, टिप्पा एवं निफ्ट के निदेशक आदि उपस्थित रहे।

उत्सव में ये होंगे कार्यक्रम
त्रिगर्त उत्सव में अलग-अलग कलाओं से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यक्रम की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इसके तहत कांगड़ा कला एवं साहित्य परिषद के सहयोग से कवि सम्मेलन, त्रिगर्त की कला, संस्कृति एवं इतिहास पर सेमीनार, स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका एवं अन्य कला विधाओं पर बनी डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन एवं लोक कथाओं पर आधारित थियेटर प्ले आदि आयोजित किए जाएंगे। कांगड़ा कमल पेंटिंग की प्रदर्शनी एवं फैशन शो, कहानी पाठ और स्कूलों में ड्रामा प्ले, लोक नृत्य एवं गायन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही ‘टिप्पा’ के कलाकार ‘थैंक्यू इंडिया’ मुहिम के तहत तिब्बती कला संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित करेंगे। पर्यटन विभाग के सहयोग से ‘फूड फेस्टिवल’ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed