{"_id":"5ade256b4f1c1b3c0a8b62cf","slug":"141524508011-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैकलोडगंज की सड़कों को बना डाला पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैकलोडगंज की सड़कों को बना डाला पार्किंग
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
मैक्लोडगंज की सड़कों को बना दिया पार्किंग
सड़कों के किनारे खड़े वाहनों से लग रहा घंटों जाम
पुलिस के भी हाथ खड़े, पर्यटन सीजन में छूटेंगे पसीने
अमर उजाला ब्यूरो
मैक्लोडगंज (कांगड़ा)। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में ट्रैफिक व्यवस्था मजाक बन गई है। लोगों ने मैकलोडगंज की सड़कों को ही पार्किंग स्थल बना लिया है। सड़कों के किनारे लोग अपनी गाड़ियां पार्क कर पर्यटन स्थली को घंटों जाम में धकेल दे रहे हैं। यही नहीं ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देखने के अलावा कुछ भी नहीं कर पा रही है।
क्षेत्र के साथ लगते टिप्पा रोड, मुख्य चौक और शहर के मुख्य बाजार में सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियां ट्रैफिक नियमों पर सवालिया निशान खड़ा कर रही हैं। शहर में कुछेक वाहन तो ट्रैफिक बूथ के सामने काफी समय तक खड़े कर दिए जाते हैं, लेकिन उनका चालान तक नहीं होता। इसके फलस्वरूप गाड़ियों के मालिकों के हौसले बुलंद रहते हैं। यही नहीं सीजन शुरू होते ही सड़कों पर पार्क किए गए वाहनों से ही शहर में ट्रैफिक जाम लगता है। मैक्लोडगंज में अपने दोपहिया वाहनों को भी खड़ा करने के लिए लोगों ने पक्के ठिकाने बना रखे हैं। मैक्लोडगंज की छोटी सड़कों पर अनाधिकृत तरीके से खड़ी गाड़ियों से शहर में ट्रैफिक जाम को बढ़ावा मिल रहा है। धर्मकोट जाना तो पर्यटकों के लिए जी का जंजाल बन जाता है। इस सड़क पर लोग अपनी गाड़ियां पार्क कर देते हैं। इस वजह से थोड़ी-थोड़ी देर बाद लंबा जाम लगता रहता है। अगर समय से पूर्व सड़कों पर बेवजह खड़े वाहनों पर शिकंजा नहीं कसा गया तो पर्यटन सीजन शुरू होते ही हालात बेकाबू हो सकते हैं। मैक्लोडगंज से पर्यटकों को निराशा ही हाथ लगेगी।