फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   भाजपा में ब्राह्मण को टिकट न मिलने पर भड़की सभा

भाजपा में ब्राह्मण को टिकट न मिलने पर भड़की सभा

Sun, 29 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
भाजपा में ब्राह्मण को टिकट न मिलने पर भड़की सभा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। संसदीय सीट कांगड़ा-चंबा में भाजपा में एक भी ब्राह्मण समुदाय के व्यक्ति को टिकट न मिलने पर कांगड़ा ब्राह्मण सभा में गुस्सा है। संसदीय क्षेत्र से भाजपा में एक भी प्रत्याशी को टिकट न देने पर इस समुदाय का अपमान किया गया है। अब समुदाय अपने हित में क्या करना चाहता है। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है और यह जल्द फैसला लेगी। हालांकि, सभा ने यह फैसला लिया है कि इस समय जहां पर भी ब्राह्मण समुदाय के आजाद उम्मीदवार खड़े हैं। उनका समर्थन किया जाएगा।
जिला ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष शांति शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में बनी सरकार में करीब 14 ब्राह्मण विधायक बने थे, लेकिन अफसोस कि भाजपा ने इस बार जिला कांगड़ा और चंबा में किसी भी ब्राह्मण को टिकट नहीं दिया। समुदाय के प्रति भाजपा को क्यों नफरत हो गई है, जबकि कांग्रेस ने समुदाय के चार व्यक्तियों को टिकट दिया है। भाजपा के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण अड़वानी, मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वराज और शांता कुमार की पालमपुर में ही बैठक हुई थी। उसमें कहा गया था कि सबका साथ सबका विकास। लेकिन अब यह पार्टी केवल मोदी और शाह की बनकर रह गई है। मोदी-शाह की यह नीति गुजरात में चलती होगी। हिमाचल में चलने वाली नहीं है। इतिहास गवाह है कि जब भी ब्राह्मणों के प्रति नफरत और विरोध किया है। वह अधिक दिन नहीं टिक सका है। इस मौके पर प्रीतम भारती, कैप्टन सतीश शर्मा, ओमप्रकाश लदोहिया, पंडित जगदीश, रमेश पंडित घनश्याम, रमेश पंडित, सुभाष शर्मा, कुलदीप नारायण, अजेश, शेष अवस्थी, राजेंद्र डोहरु, डॉ. दिनेश, सुभाष शास्त्री, रविंद्र शर्मा, सुदर्शना डोहरु, राजेंद्र चप्पल, अजय पकंज और अजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कमेटी का गठन किया
अपने हितों को लेकर ब्राह्मण सभा ने एक कमेटी का गठन किया है। इसमें समाज को संगठित करने पर नीति बनाई जाएगी। इस कमेटी में शांति शर्मा, प्रीतम भारती, पंडित जगदीश शर्मा, पंडित शेष अवस्थी, पंडित कुलदीप नारायण, डॉ दिनेश शर्मा, पंडित राजेंद्र चप्पल और सुदर्शना डोहरु सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed