{"_id":"5c718e48bdec22738d0b7006","slug":"131550945864-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरा-हरिपुर मार्ग पर कीचड़ ने रोके बस के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरा-हरिपुर मार्ग पर कीचड़ ने रोके बस के पहिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलेर (कांगड़ा)। देहरा-हरिपुर सड़क पर एक निजी बस कीचड़ में फंस गई। इसके चलते लंबा जाम लग गया। इस कारण सैकड़ों स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा और आम लोगों को घंटों परेशानी उठानी पड़ी।
स्थानीय लोगों के अनुसार हरिपुर-देहरा सड़क के कार्य के दौरान अंबटयालु में मिट्टी डाली गई है। बारिश के कारण बनी दलदल में शनिवार सुबह निजी बस फंस गई। वहीं निजी बस ऑपरेटर यूनियन जिला कांगड़ा के प्रधान हैप्पी अवस्थी ने बताया कि उनकी बस ज्वाली से शिमला के लिए रोजाना की तरह अपने निर्धारित रूट पर जा रही थी। हरिपुर के साथ अंबटयालु के पास सड़क के बीचोंबीच दलदल में फंस गई, जिस कारण उनका रूट फेल हो गया। यहां पर किसी भी चालक की छोटी सी चूक उसके लिए भारी पड़ सकती है।
वहीं, व्यापार मंडल हरिपुर के प्रधान अतुल महाजन ने कहा कि इस सड़क की हालत खराब हो चुकी है, जिससे हमेशा हादसे का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि दोसड़का से लेकर हरिपुर तक तो हालत इतनी खराब है कि 10 मिनट का सफर लगभग आधे घंटे में तय होता है। वहीं स्थानीय लोगों ने विभाग से मांग कि है कि इस मार्ग को जल्द दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
कोट्स
लोक निर्माण विभाग देहरा के सहायक अभियंता रविंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें जब इस बारे में पता चला तो मौके पर पहुंच कर लगभग एक घंटे बाद जेसीबी की मदद से मार्ग को बहाल करवा दिया गया।